Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाई, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप


शिवपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित खंडेलवाल फैक्ट्री के पीछे गणेश कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतका की पहचान काजल योगी पत्नी सागर योगी निवासी गणेश कॉलोनी के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति पर शराब के नशे में आएदिन मारपीट करने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

जानकारी के अनुसार, काजल योगी मूल रूप से करैरा तहसील के सिलानगर गांव की रहने वाली थी। करीब 5 साल पहले उसकी शादी शिवपुरी निवासी सागर योगी से हुई थी। दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं। मायके पक्ष का कहना है कि सागर शराब का आदी था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मृतका के भाई छोटू योगी का आरोप है कि आएदिन मारपीट के चलते बहन को गंभीर चोटें भी लगी थीं। कुछ समय पहले मारपीट में उसका कान का पर्दा फट गया था। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह भी सागर ने काजल के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मायके पक्ष ने इस आत्महत्या को हत्या करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ