Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

 


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में आज गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित इन शिविरों में आंगनवाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक 25 शिवपुरी में उपस्थित महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा डान योजना, नालसा जागृति योजना आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इसी प्रकार जवाहर कॉलोनी आंगनवाड़ी केन्द्र शिवपुरी में आयोजित शिविर में उपस्थित महिलाओं को मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, निःशुल्क विधिक सहायता योजना तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ