पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे फरार स्थाई वारण्टियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मान. न्याया. शिवपुरी के प्र. क्रं. 252/20 मे फरार स्थाई वारण्टी संतोष बाथम पुत्र घन्सूराम बाथम उम्र 38 साल नि. ढीमर मौहल्ला नरवर थाना नरवर को आज दिनांक 26.04.26 को स्थाई वारण्टी के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारण्टी करीब 06 वर्ष से फरार था। गिरफ्तारशुदा स्थाई वारण्टी को मान. न्याया. मे पेश किया गया।
सराहनीय कार्यवाही : निरीक्षक विनय यादव थाना प्रभारी नरवर, सउनि सतीश जयंत, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, प्र.आर. 201 सुनील भार्गव, आर. 874 प्रभजोत सिह,, आर. 815 माधौ सिह, आर. 622 दीपक पुरोहित की सराहनीय भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ