Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : 3 माह से फेल पड़ा सीवर, गंदगी और बदबू से वार्डवासी परेशान; पार्षद बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 4 में सीवर की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। न्यू ब्लॉक जवाहर गंज क्षेत्र में पिछले तीन माह से एक सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर गंदा पानी और सीवर का मलवा फैला हुआ है। इससे क्षेत्र में बदबू फैल रही है और लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।

रहवासी कल्लू ठाकुर ने बताया कि जिस स्थान पर सीवर फेल है, उसके पास ही स्कूल, मंदिर और आंगनबाड़ी केंद्र स्थित हैं। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क पर फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है, क्योंकि गंदा पानी सड़क पर फैलकर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।


वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद संजय गुप्ता का कहना है कि पिछले तीन माह से लगातार सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। अब बारिश के कारण वार्ड के अन्य सीवर भी फेल होने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर पीएचई विभाग और नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं, सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ