
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं को लेकर अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी के खिलाफ शिवपुरी पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।
दारासल क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता आकाश तिवारी (अभिराम दास), जो कि पुलिस लाइन शिवपुरी के निवासी हैं, ने अपने साथियों के साथ थाना फिजिकल शिवपुरी पहुंचकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर amrkhan539 नामक आईडी धारक द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अत्यंत अश्लील और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाली गई थी।
इस पोस्ट के कारण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित समस्त सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया।
आरोपी की हुई पहचान
शिकायतकर्ता द्वारा सौंपे गए सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट और जांच के आधार पर आरोपी की पहचान आमिर खान (Amir Khan) के रूप में हुई है, जो कि कमलागंज, धोपीपुरा कालोनी, शिवपुरी का निवासी है। आरोपी ने जानबूझकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यह घिनौनी हरकत की थी।
पुलिस की तुरंत कार्यवाही - बीएनएस के तहत मामला दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने बिना किसी देरी के तत्काल कार्यवाही की।
भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है।
जांच शुरू, आरोपी की तलाश तेज
थाना फिजिकल के पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस मामले की विवेचना
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Asst. SI) बजरंग सिंह जादौन को सौंपी गई है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट के तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी आमिर खान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भड़काऊ या धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ