शिवपुरी की होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी भूमिजा रावत का चयन ओपन सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 से 15 जुलाई तक इंदौर में आयोजित की जाएगी। भूमिजा, हनुमंत सिंह रावत की पुत्री हैं तथा गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं।
भूमिजा पिछले कई वर्षों से कोच धर्मेन्द्र शिवहरे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वे इस प्रतियोगिता में जिला बास्केटबॉल संघ (DBA) शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

0 टिप्पणियाँ