भोपाल (मध्य प्रदेश): राज्य शासन और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उप-निर्वाचन 2026 कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को संबंधित निकायों और पंचायत क्षेत्रों में मतदान कराया जा रहा है। मतदान दिवस के अवसर पर राज्य शासन द्वारा संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
आगर-मालवा जिले की नगर परिषद सुसनेर में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होना है, जिसके लिए मतदान की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
पंचायतों में मतदान और मतगणना का समय
त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप-निर्वाचन के लिए मतदान और मतगणना का शेड्यूल इस प्रकार है:
मतदान का समय: 29 सितंबर 2026 को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
पंच पद की मतगणना: मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतदान केंद्र (Polling Station) पर ही की जाएगी।
EVM मतगणना (विकासखंड मुख्यालय पर): सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद की EVM मतगणना 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे से होगी।
चुनाव परिणाम घोषणा की तिथि (Election Results Dates)
1. 3 अक्टूबर 2026 (सुबह 8:00 बजे से): सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।
2. 5 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:30 बजे से): जिला पंचायत सदस्यों एवं पंच पद के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कितने पदों के लिए हो रहा है उप-निर्वाचन?
पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के तहत प्रदेश में कुल निम्नलिखित पदों पर चुनाव हो रहे हैं:
जिला पंचायत सदस्य: 7 पद
जनपद पंचायत सदस्य: 28 पद
सरपंच: 110 पद
पंच: 4,090 पद
0 टिप्पणियाँ