शिवपुरी (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चंदौरिया गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गांव के एक कुएं से स्थानीय युवक का शव बरामद किया गया है।
मृतक की हुई पहचान
कुएं से शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदौरिया गांव के निवासी देशपाल यादव (पिता रजन यादव) के रूप में हुई है। प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत कुएं में डूबने के कारण हुई है।
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
मंगलवार को जब ग्रामीणों ने कुएं में तैरता हुआ शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना बदरवास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंचे दरोगा राकेश शिवहरे ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की।
पोस्टमॉर्टम के बाद जांच शुरू
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
हालांकि, युवक कुएं में किन परिस्थितियों में गिरा और उसकी मौत कैसे हुई, यह कारण अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है। बदरवास पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ