Music

BRACKING

Loading...

बगीचा सरकार धाम में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे श्रीराम कथा, 24 से 30 अक्टूबर तक होगा 51 कुंडीय महायज्ञ

बगीचा सरकार धाम में गूंजेगी श्रीराम कथा: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा वाचन, 51 कुंडीय महायज्ञ का भी आयोजन

शिवपुरी। श्री श्री 1008 बाबा भानगिर की तपोभूमि, बगीचा सरकार हनुमान जी महाराज के पावन धाम एवं प्रभु श्रीराम राजा मंदिर प्रांगण में अक्टूबर माह में धर्म और आस्था का भव्य समागम होने जा रहा है। यहाँ 24 से 30 अक्टूबर तक 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा की व्यासपीठ पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज विराजमान होकर श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में मुख्य यजमान पं. राजेश दुबे (भोला महाराज) ने विस्तृत रूपरेखा साझा की।

23 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

महायज्ञ एवं कथा की शुरुआत 23 अक्टूबर को श्री गणेश पूजन एवं भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा सुबह 11 बजे मंडी प्रांगण स्थित शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर बगीचा सरकार मंदिर परिसर पहुंचेगी।

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा:

  • श्रीराम कथा: 24 से 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
  • 51 कुंडीय महायज्ञ: 24 से 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
  • दिव्य दरबार: कथा के दौरान बागेश्वर धाम सरकार का दो दिवसीय दिव्य दरबार भी सजाया जाएगा, जिसकी तिथि की घोषणा मंच से एक दिन पूर्व होगी।
  • पूर्णाहुति व महाभंडारा: 30 अक्टूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद दोपहर 3 बजे से विशाल महाभंडारा आयोजित किया जाएगा। आयोजन अवधि में प्रतिदिन अन्न क्षेत्र की व्यवस्था रहेगी।

यह आयोजन प्रभु श्रीराम हनुमान मानव सेवा समिति, समस्त करैरा नगरवासी, क्षेत्रवासी एवं ब्राह्मण समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान राजेश दुबे भोला महाराज, महेश शर्मा, भरत राम शर्मा एडवोकेट, नवीन दुबे, राकेश दुबे, डॉ. बीके शर्मा, डॉ. भूपेंद्र विकल सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ