Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पाद मचाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Shivpuri Kotwali Police Arrested 7 Nuisance Creators⁠

शिवपुरी: सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने पर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।⁠


शिवपुरी। शिवपुरी शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इन स्थानों पर कर रहे थे उत्पात

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी की टंकी, रेलवे स्टेशन और फतेहपुर चौराहे के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे हैं और हुड़दंग कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 7 आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में 6 पश्चिम बंगाल के निवासी

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में से 6 लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जबकि 1 स्थानीय निवासी है:

  1. चांद मोहम्मद (42) - निवासी समस्तपुर, थाना सलह, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)
  2. इनामुल (43) - निवासी समस्तपुर, थाना सलह, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)
  3. कलाम आजाद (45) - निवासी समस्तपुर, थाना सलह, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)
  4. एमडी फिरोज एसके (40) - निवासी समस्तपुर, थाना सलह, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)
  5. अर्शद एसके (28) - निवासी समस्तपुर, थाना सलह, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)
  6. जाहीदुल हक (41) - निवासी समस्तपुर, थाना सलह, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)
  7. कपिल राठौर (31) - निवासी संजय दूध डेयरी के पास, फतेहपुर (शिवपुरी)

बीएनएसएस की धाराओं में कार्यवाही , भेजे गए जेल

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर इन आरोपियों के आचरण और व्यवहार से आम जनता में भय और असुरक्षा का वातावरण बन रहा था।

कोतवाली पुलिस ने सभी 7 आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 एवं 126/135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद सभी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ