Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी: उप निरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय हुए सेवानिवृत्त, SP यांगचेन डोलकर भूटिया ने शॉल-श्रीफल भेंट कर दी भावभीनी विदाई


शिवपुरी। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक (उनि) दिनेश कुमार पाण्डेय को पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष विदाई समारोह में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अनुभवों को किया साझा, दी शुभकामनाएं

दिनांक 30 सितंबर 2026 को आयोजित इस विदाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ उनके लंबे सेवाकाल के अनुभवों पर चर्चा की। उन्होंने उनि दिनेश कुमार पाण्डेय द्वारा विभाग में निष्ठा और लगन से दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र, शॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट किए।

परिजनों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित इस गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी के परिजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक नीतू अवस्थी, निरीक्षक रविशंकर कौशल, सूबेदार स्टेनो आशीष पटरिया, सूबेदार भानु प्रताप सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्टाफ उपस्थित रहा। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनि दिनेश कुमार पाण्डेय को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ