पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा राघवेन्द्र नगर में महिला की नृशंस हत्या केस में आरोपी की पतारसी पर 10,000 रू का ईनाम किया घोषित
बीते रोज दिनांक 11.09.18 को फरियादी विजय गुप्ता पुत्र श्री बाबूलाल गुप्ता उम्र 55 साल निवासी राघवेन्द्र नगर ने रिपोर्ट किया कि,मेरी कपड़ों की दुकान टेकरी गली बाजार में हैं । दिनांक 11.09.18 को सुबह 10ः00 बजे में तथा मेरा लड़का शिवम गुप्ता घर से रोज की तरह दुकान पर चले गये थे। मेरी पत्नी श्रीमती किरन गुप्ता घर में अकेली थी। रात्रि 09ः00 बजे में तथा मेरा लड़क घर वापस आये तो देखा कि मेरी पत्नी मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ी मिली, तथा घर का जेवरात व मेरी पत्नी जो गहने पहने हुए थी वो भी उसके शरीर पर नहीं था। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना देहात में अपराध क्रमांक 207/18 धारा 302,394 भादवि एवं 11,13 डकैती अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना हेतु विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है।
आज दिनांक 12.09.2018 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा आदेश जारी किया कि, जो कोई भी व्यक्ति उक्त अपराध में आरोपी को पकड़वाने/गिरफ्तार करवाने/ या सूचना देने में पुलिस की मदद करेगा उसे 10,000 रूपये का नगद ईनाम मेरे द्वारा दिया जावेगा।
0 टिप्पणियाँ