शिवपुरी, 17 सितम्बर 2018/ कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जिले के कृषकों को उन्नत एवं आधुनिकी तकनीकी का उपयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन लेने के उद्देश्य से कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘‘आत्मा’’ योजनांतर्गत प्रदेश के बाहर 20 कृषकों के दल को भ्रमण हेतु दो वाहनों आज हरी झण्डी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन सहित उपसंचालक कृषि श्री आर.एस.शाक्यवार सहित भ्रमण हेतु जाने वाले जिले के कृषकगण उपस्थित थे।
श्रीमती गुप्ता ने कृषक दल को रवाना करने के पूर्व प्रत्येक कृषक से चर्चा कर उनके द्वारा जिले में ली जा रही कृषि के संबंध में जानकारी ली। उपसंचालक कृषि श्री शाक्यवार ने बताया कि 20 सदस्यीय कृषकों का दल 17 से 26 सितम्बर 2018 तक राजस्थान के कोटा, चित्तोड़गण, उदयपुर, पाली, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, टोंक, सवाईमाधवपुर में कृषि अनुशंधान केन्द्रों का अवलोकन करेंगे। दल के साथ कृषि विभाग के श्री मंगेश त्यागी, सुमित कुमार गुप्ता है।
0 टिप्पणियाँ