Music

BRACKING

Loading...

अजय सिंह की शिवराज को चुनौती, कहा- दम है तो चुरहट से चुनाव लड़कर दिखाएं

अजय सिंह की शिवराज को चुनौती, कहा- दम है तो चुरहट से चुनाव लड़कर दिखाएं


  September 12, 2018 bhopal



सीधी हवाई पट्टी बाथरूम का उपयोग कर पैसा बसूलने सिगरौली जाते है सीएम

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष अजय सिह राहुल के नेतृत्व मे पूजा पार्क सीधी  मे डीजल व पुलिस पट्रोल की बेतहासा मूल्य बढोत्तरी के विरोध मे हल्लाबोल कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर जमकर बरसे । भाजपा सरकार की दूषित जन विरोधी नितियो का जम कर बिरोध किया गया। इस दौरान हाजारो की संख्या मे पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।कमलेश्वर पटेल विधायक शिहावल. रूद्रप्रताप सिह बाबा जिला अध्यक्ष काग्रेंस कमेटी.कमलेश्वर द्विवेदी पूर्व मंत्री. पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द सिह चौहान.महिला काग्रेंस अध्यक्ष बसंती देबी कोल. युका अधयक्ष रंजना मिश्रा.रोहित मिश्रा युका महामंत्री. युका नेता ज्ञान सिह चौहान.सहित भारी मात्रा मे काग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अजय सिंह राहुल नेता प्रतिपक्ष मप्र विधानसभा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्थर फेकने की हम निन्दा करते है यह हमारी सभ्यता में नही, लेकिन काग्रेस पर जो आरोप लगाया जा रहा वह निराधार है पटपरा.चुरहट.सेमरिरया मे रथ का कांच नही फूटा था सीधी मे आकर फूट गया य मामा का षड्यंत्र है । काग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पर असंसदीय तरीके से धारा 307 लगाना षणयंत्र पूर्ण है कार्यकर्ताओ को छोडा जाय नही तो जेल भरो आन्दोलन होगा। अबकी बार हम सीधी सिगरौली की सातो सीटे जीतेगे। मुखयमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा की षणयंत्र का आरोप लगाने से अच्छा है सामने से बात करे दम हो तो चुरहट से चुनाव लड कर दिखाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ