अब खसरा, खतौनी के लिए नहीं लगाना पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर, MP KISAN APP पर मिलेगा खसरा
शिवपुरी। किसानों की सुविधा के लिए एमपी किसान एप शुरू किया गया है। इस मोबाइल एप से किसान अपनी भूमि की जानकारी, खसरा, खतौनी एवं नक्शे की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को पंचायत व राजस्व विभाग के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जबकि हर समय उसकी जमीन के कागजात भी उसके पास यानी मोबाइल में रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ