Music

BRACKING

Loading...

शहर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उठी प्रियदर्शनी राजे की मांग 

शिवपुरी ब्यूरो। शहर कांग्रेस उत्तर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन चौकसे की धर्मशाला छत्री रोड़ पर आयोजित किया गया। शिवपुरी शहर में पहली बार पोलिंग प्रभारी कार्यकर्ताओं का माला एवं श्रीफल द्वारा उनका सम्मान किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष (उत्तर) शैलेन्द्र टेडिया ने बताया कि 79 पोलिंग पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में बुलाया गया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, गणेश गौतम, मोहन सिंह राठौर, अभिताभ हरसी द्वारा सभी 400 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र टेडिया ने अपने उदबोधन में कहा 20 वर्षो से शिवपुरी में कांग्रेस विधायक नहीं हैं। कार्यकर्ताओं की मांग 25 विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को बनाया जाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, ग्वालियर ग्रामीण के अध्यक्ष, मोहन सिंह राठौर, अभिताभ हरसी ऑफ इंडिया कांग्रेस के प्रभारी मनीष शाह, पूर्व विधायक गणेश गौतम, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, शशि शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, केशव सिंह तोमर, कार्यक्रम का संचालन सेवादल के अध्यक्ष अनिल उत्साही ने किया। एवं आभार प्रदर्शन मदन देशवारी, जयराम धाकड़ एवं श्यामसुन्दर ने किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ