Music

BRACKING

Loading...

बड़ा बयान, ठेके पर चल रहा है शिवपुरी जिला, नपुंशक नेताओं की हिम्मत नहीं है जो एसपी कलेक्टर की आंख में आंख डालकर बात कर सकें





पूर्व विधायक हरिबल्लभ ने शिवपुरी के वर्तमान हालातों से आहत होकर दिया बड़ा बयान

शिवपुरी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि पुलिस को तीन पत्ती, दहला कट खेलते हुए या फिर जिसकी जेब में 500 रुपए हैं उन्हें पकड़ते हुए देखा जा सकता है, लेकिन जो अवैध उत्खनन चल रहा है उस पर कोई पुलिस वाला और न ही कोई अधिकारी नहीं बोलेगा। 


श्री शुक्ला ने कहा कि जैतपुर खदान की दुबारा फर्जी रायल्टी शुरू कर दी गई। जिस पर कलेक्टर कुछ नहीं बोलेंगी, वन विभाग कुछ नहीं कहेगा यह जिला ठेके पर चल रहा है। शिवपुरी का यह दुर्भाग्य है कि जो कट्टू वाहन पुराने एसपी ने बंद करा दिए थे आज ठेके पर वह कट्टू वाहन चल रहे हैं। यह जिला तो ठेके पर चल रहा है हम विरोध कर सकते हैं और करेंगे, लेकिन जो नपुंशक नेता भाजपा के हैं, उनकी हिम्मत नहीं है कि वह एसपी, कलेक्टर की आंख में आंख डालकर बात कर सके। कांग्रेस इसका विरोध करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ