जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र तीन दिन दतिया प्रवास पर
जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र शुक्रवार, 14 सितम्बर को भोपाल से दतिया के लिए रवाना होंगे। डॉ. मिश्र अपने तीन दिवसीय प्रवास से रविवार, 16 सितम्बर को ग्वालियर होते हुए भोपाल लौटेंगे।
डॉ. मिश्र दतिया मे निवास पर आमजन से भेंट करेंगे और ग्राम डोंगरपुर में बनोली रोड का भूमि-पूजन करेंगे तथा ग्राम बरोय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ग्राम जौन्हार में 1.28 करोड़ लागत के जिगना-जौन्हार मार्ग का भूमि-पूजन करेंगे तथा दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जनसम्पर्क मंत्री 15 सितम्बर को दतिया में मॉ पीताम्बरा पीठ/शनि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दतिया में निवास पर आमजनों से भेंट के बाद 1.20 करोड़ के भिल्ला-चिरोल मार्ग का भूमि-पूजन करेंगे। खेल विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कप कुश्ती एवं कराटे प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कर अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राम सतारी में तिवारीपुरा-सतारी रोड का भूमि-पूजन करेंगे। यहाँ पर सहभोज में सम्मिलित होंगे।
डॉ. नरोत्तम मिश्र रविवार, 16 सितम्बर को दतिया में निवास पर आमजनों से भेंट के बाद ग्राम बड़ौनी में प्रजापति समाज के भवन का लोकार्पण एवं शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। हनुमान गढ़ी मंदिर पर अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित रूद्राभिषेक कार्यक्रम और ग्राम घाटीगांव जिला ग्वालियर में आयोजित देवनारायण मंदिर में सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। रविवार की शाम ग्वालियर शहर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि में ग्वालियर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

0 टिप्पणियाँ