दतिया। ब्रेकिंग।
जुआ की फड़ पर सिविल लाइन पुलिस की दबिश। हारजीत का दाब लगा रहे सात जुआरी गिरफ्तार। जुआरियों के कब्जे से 17 हजार की नगदी, सात मोटर साइकिल, आठ मोबाइल और एक तास की गड्डी बरामद।
पुलिस ने सेंबढा रोड साहू की मील में जुआ खेल रहे महेश साहू, कमल साहू, मोहन साहू, आनंद साहू, देवेन्द्र सोनी, हरिमोहन साहू एवं रमेश साहू निवासीगण दतिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उपरोक्त जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी के निर्देश एवं ASP मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में प्रभारी टीआई रामअवतार बरैया एवं सब इंस्पेक्टर रचना माहौर की संयुक्त कार्यवाही।
0 टिप्पणियाँ