दतिया। ब्रेकिंग।
कांग्रेस के आव्हान पर कल बंद रहेगा दतिया। पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस कराएगी बाजार बंद। नगर की जनसमस्याओं एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस 12 सितम्बर को नगर पालिका का घेराव करेगी। उक्त जानकारी पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को दी। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सत्येंद्र खरे भी रहे मौजूद।
0 टिप्पणियाँ