Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : जनगणना-2027 के जिला जनगणना हस्तपुस्तिका कार्य का प्रशिक्षण शुरू




 भारत सरकार के जनगणना-2027 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए चार्ज जनगणना अधिकारियों एवं क्षेत्र पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 13 जुलाई से 20 जुलाई तक शासकीय पीजी कॉलेज, शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय, भोपाल से आए प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना हस्तपुस्तिका की तैयारी, राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका से संबंधित आंकड़ों का संकलन, मोबाइल एप एवं पोर्टल का उपयोग, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, क्षेत्र पदाधिकारियों की भूमिका तथा आंकड़ों के संकलन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करना है।जनगणना कार्य में डिजिटल प्रणाली का हो रहा उपयोगप्रशिक्षकों ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रदेश में मकानों की गणना का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस दौरान प्रगणकों ने घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल डेटा संकलित किया तथा नागरिकों द्वारा पोर्टल पर की गई स्व-गणना की जानकारी का सत्यापन भी किया गया। पर्यवेक्षकों एवं चार्ज अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर आवश्यक त्रुटियों का सुधार भी सुनिश्चित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ