Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़ 10 साल से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस नेे दबोचा


पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़ शिवपुरी
October 23, 2018


शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में चलाए जा रहे स्थाई वारंटी धरपकड़  अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 22 अक्टूबर 2018 को 14 स्थाई वारंट तामील किए गए जिनमें से पुलिस थाना तेंदुआ प्रभारी उप निरीक्षक विकास यादव द्वारा मुखबिर सूचना पर पिछले 10 साल से धारा 353,332 भादवी के आरोपी को कस्बा कोलारस से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेस किया गया ।
इस स्थाई वारंटी पर सन 2002 में  शासकीय कर्मचारी पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था  सन 2008 में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया तब से लेकर  यह आरोपी फरार चल रहा था  और  मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त स्थाई वारंटी पिछले 12 साल से झांसी में  रह रहा है और आज दिनांक को कोलारस आया है।
मुखबिर सूचना पर उक्त स्थाई वारंटी की कोलारस आने की खबर मिलने पर  पुलिस टीम द्वारा  कोलारस कस्बे से स्थाई वारंटी रामा  उर्फ  रमाकांत  पिता शिशुपाल सिंह चंदेल  निवासी  मनियर शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
 इस सराहनीय कार्य में  थाना प्रभारी तेंदुआ उप निरीक्षक विकास यादव एवं प्रधान आरक्षक राकेश  सेंगर ,आरक्षक राजपाल ,आरक्षक बलवंत,आरक्षक,भग्गू भिलाल  की विशेष भूमिका रही

23 अक्टूबर 2018
पवन भार्गव शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ