Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़ शिवपुरी पुलिस ने 21000 कीमत की अवैध शराब के साथ 2 को दबोचा

October 23, 2018


पवन भार्गव शिवपुरी

शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में चलाए जा रहे  अवैध शराब के खिलाफ अभियान  के अंतर्गत पुलिस थाना सीहोर द्वारा ₹21000 की अवैध शराब व मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को दबोच कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
दिनांक23.10.18 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली  के हतेड़ा तिराहे तरफ दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल  से अवैध देशी शराब बेचने के लिए कहीं ले जा रहे हैं मुखबिर  सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शिवपुरी एवं  एसडीओपी  करेरा  श्री रत्नेश तोमर  के निर्देशन में थाना प्रभारी  सीहोर  उप निरीक्षक दिनेश बिरथरे  के नेतृत्व में पुलिस टीम  द्वारा  मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर  आरोपी  राघवेंद्र पिता हनुमंत सिंह रावत आयु 21 वर्ष, सोनू उर्फ मेहताब पिता कल्याण सिंह रावत को गिरफ्तार कर 7 पेटी देशी प्लेन मदिरा 63 लीटर कीमत 21000₹ की
मय मोटरसाइकिल के जप्त कर  आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र.122/18 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत  पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश किया गया  जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर  दोनों आरोपियों को  न्यायिक  अभिरक्षा में करैरा जेल भेजा दिया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा संपूर्ण पुलिस टीम को बधाई दी
पवन भार्गव शिवपुरी 23 अक्टूबर 2018

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ