पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़ 31 अक्टूबर 2018
शिवपुरी।
शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए भाजपा में उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो गए हैं और इन नामों की घोषणा 2 नवंबर को हो सकती है। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया, कोलारस से वीरेंद्र रघुवंशी, करैरा से रमेश खटीक, पोहरी से प्रहलाद भारती और पिछोर से प्रीतम लोधी के नाम लिस्ट में बताए जा रहे हैं।
सूत्रों ने बताया है कि भाजपा की पहली लिस्ट जो 2 नवंबर को आने की संभावना है इसमें शिवपुरी जिले की पांचों सीटों के नाम सामने आ रहे हैं।
कोलारस के कुछ नाराज नेता दिल्ली में बताए जा रहे हैं जो वीरेंद्र रघुवंशी के नाम का विरोध कर रहे हैं लेकिन वरिष्ठ नेताओं ने साफ कह दिया है कि जो नाम सर्वे में आया है और जीतने वाला चेहरा उस पर कोई कुछ नहीं करेगा। कुल मिलाकर कोलारस के इन नाराज नेताओं को दिल्ली जाने पर मायूसी हाथ लगी है।
वहीं पोहरी से प्रहलाद भारती का नाम भी लगभग तय है।
0 टिप्पणियाँ