Music

BRACKING

Loading...

सिधिंया के गढ़ में 6 दिन में सीएम का दूसरा दौरा, 14 को खनियांधाना आएंगे



शिवपुरी ।। चक्रवीर न्‍यूज 

खनियांधाना भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा शिवपुरी से मप्र विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग की सभी सीटों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कवायद शुरू कर दी है। सिंधिया के गढ़ में 6 दिन में सीएम का यह दूसरा दौरा है। 14 अक्टूबर मुख्यमंत्री खनियांधाना आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि कार्यकर्ताओं की मांग पर मुख्यमंत्री अगस्त 2018 में लोअर उर सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करने आए थे। सीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद पिछोर में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पीले चावल बांट रहे हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 अक्टूबर को भोपाल से रवाना होकर खनियांधाना पहुंचेंगे। उसके बाद चंदेरी व मुंगावली भी पहुंचेंगे। इसी को लेकर 10 अक्टूबर को भाजपा मंडल खनियांधाना की बुधवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में 14 अक्टूबर को होने जा रही व जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवंशी के अलावा जिला महामंत्री जयराम सिंह यादव, ओमी गुरू, मंडल अध्यक्ष भानू जैन, भैया साहब लोधी, रामकरण यादव, कुलदीप चौहान, सुरेन्द्र कोठादार, वीरेन्द्र सिंह यादव, मयंक सिंघई, डॉ रितु चौधरी, हरिभान लोधी आदि पार्टी नेता मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ