कुल्हाड़ी, सरिया और लुहांगी से किया हमला
चक्रवीर न्यूज |शिवपुरी बामौरकलां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में मामूली विवाद पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है। वहीं उसकी मां, पत्नि व भाई जख्मी हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक फरियादी अमित (30) पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी ग्राम पिपरा ने बामौरकलां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बाइक पर पानी की कट्टियां लेकर गुजर रहा था। तभी आरोपी रजमल गुप्ता ने रोककर कहा कि मेरी भाभी में टक्कर क्यों मारी। इसके बाद गालीगलौज करने लगा। अमित ने बताया कि बचाने के लिए भाई पंकज गुप्ता आया तो आरोपी रजमल गुप्ता व उसके पड़ोसी कैलाश विश्वकर्म, करतार व शिवम ने लाठी, लुहांगी व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। बचाने आई पंकज की पत्नि प्रीति और मां सरोज पर भी हमला कर दिया। पंकज की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ