एंटी करप्शन शिवपुरी पवन भार्गव
हनुमान चौराहा एवं राजेश्वरी मंदिर पर लगे हुए मंत्री यशोधरा राजे के बैनर को तिरपाल से कर दिया गया पैक
श्विवपुरी। नगर में जैसे ही चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने की खबर मिली, नगर में कई स्थानों पर लगे नेताओं के बैनर पोस्टर उतारे ाजाने का क्रम शुरू हो गया। मंत्री यशोधरा राजे के कमलागंज में लगे विशालकाय होडिग को तिरपाल से पूरी तरह ढक दिया गया। तो वहीं मंडी के पास आज ही लगाए गए एक बैनर को तत्काल उतार लिया गया जबिक कुछ जगह पर अब भी बैनर लगे हुए हैं। जिला प्रशासन ने खुद पोस्टर हटवाने टीमें रवाना कीं तो वहीं कुछ लोगों ने जागरूकता का परिचय देते हुए अपने हाथों से बैनर पोस्टर उतार लिए।
0 टिप्पणियाँ