शिवपुरी। दशहरा पर्व के दिन रावण के पुतले के साथ भगवान राम एवं अन्य देवी देवताओं का पुतला दहन करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चार हरिजन युवकों के खिलाफ धार्मिक उन्वाद फैलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया हैं। कोलारस अनुविभाग थाना इंदार के ग्राम अम्हारा की हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम अम्हारा में हरिजन वस्ति के कुछ युवकों द्वारा दशहरा पर्व के दिन भगवान राम तथा अन्य देवी देवताओं की तस्वीरों को तोड़ फोड़ कर चित्रों को अपमानित ही नहीं किया गया बल्कि रावण के साथ भगवान राम का भी पुतला बनाकर उसका दहन किया गया। बताया गया है कि भगवान राम के बारे में अप शब्दों का भी खुलकर प्रयोग किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठनों असमाजिक तत्व हरिजन युवकों के खिलाफ पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कराया बाद में पुलिस ने मामले की जांच कर चार असमाजिक तत्व के युवक जिनमें भूरा, बबलू, करन सिंह, धर्मेन्द्र जाति जाटव निवासी ग्राम अम्हारा के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रकरण दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ