दतिया। ब्रेकिंग।
टॉल प्लाजा पर डकैती की योजना बनाते चार बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर निचरौली की डांग से गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइन पुलिस ने निकिल यादव, मोहित श्रीवास्तव, राहुल यादव एवं रामकुमार सेन नामक बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि रामनरेश यादव नामक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो 315 बोर के कट्टा, एक बारह बोर का कट्टा, तीन तलवारें एवं एक स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार जप्त कर डकैती अधिनियम का मामला दर्ज किया है।
पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला तथा SDOP आरएन पचौरी के मार्गदर्शन में सिविल लाइन टीआई शिशिर दास की कार्यवाही।
0 टिप्पणियाँ