Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव शिवपुरी*आखिरकार शशिकांत की खरई बैरियर से हुआ रबानगी*


पवन भार्गव शिवपुरी 23 अक्टूबर 2018
*-खरई बैरियर पर पदस्थी के दौरान भारद्वाज पर लगे थे कई तरह के आरोप*

शिवपुरी
निर्वाचन आयोग को चुनौती देकर चांदी के जूते की दम पर खरई आरटीओ बैरियर पर बतौर प्रभारी बनकर आए शशिकान्त भारद्वाज का आज स्थानांतरण हो गया है।शशिकान्त भारद्वाज को खरई आरटीओ बेरियर से हटाकर संभागीय उप परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर में पदस्थ किया गया है। यहां बता दें कि गत समय कोलारस में हुए उपचुनाव के दौरान शिवपुरी जिले से उन अधिकारियों को हटाया गया था जिन्होंने कोलारस उपचुनाव में ड्यूटी की थी।अधिकारियों को जिले से बाहर हटाने की यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग से आए आदेशों के पालन में की गई थी। जिसमें शिवपुरी से एसपी कलेक्टर एएसपी एसडीओपी एसडीएम सहित आरटीओ को भी हटाया गया था साथ ही इस आदेश के पालन में खरई आरटीओ बैरियर से शशिकान्त भारद्वाज की रवानगी भी तय हुई थी।लेकिन शशीकांत भारद्वाज डेढ़ से 2 माह के बाद ही इसी बैरियर पर आकर पदस्थ हो गए थे। यह बता दें कि इस मामले को राज एक्सप्रेस द्वारा प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था और आज शशिकान्त भारद्वाज का स्थानांतरण हो गया है यह स्थानांतरण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार किया गया है।।                                                           पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ