Music

BRACKING

Loading...

CBI Vs CBI : छुट्टी पर भेजे गए आलोक वर्मा के आवास की हो रही थी रेकी, 4 संदिग्‍ध दबोचे





Thursday, 25 October 2018 10:00 AM


नई दिल्ली:   

एक दिन पहले छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के घर से चार लोगों को उनके सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा. आरोप है कि चारों उनके घर के बाहर निगरानी (रेकी) कर रहे थे. इनकी संदिग्‍ध गतिविधियों को देखकर इन्‍हें दबोचा गया और फिर दिल्‍ली पुलिस को सौंप दिया गया. दिल्‍ली पुलिस चारों लोगों से पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों के पास से आईबी (Intelligence Bureau) के कार्ड बरामद किए गए हैं. दिल्‍ली पुलिस पकड़े गए लोगों से और अधिक जानकारी लेने की कोशिश कर रही है. पुलिस यह भी जानना चाह रही है कि वो लोग किसके कहने पर आलोक वर्मा के आवास की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और उनका मकसद क्‍या था.

बता दें कि एक दिन पहले ही बुधवार को केंद्र सरकार ने सीवीसी की सिफारिश पर आलोक वर्मा और राकेश अस्थानाको छुट्टी पर भेज दिया था. सरकार के इस फैसले के खिलाफ आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई होगी.

यह भी पढ़ें : क्या गैरकानूनी है आलोक वर्मा को हटाने का फैसला ?

बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने यह मंजूरी दी है कि वर्तमान में सीबीआई के संयुक्त निदेशक के तौर पर काम कर रहे एम. नागेश्वर राव सीबीआई निदेशक के कर्तव्यों व कार्यो की देखरेख करेंगे और वह तत्काल प्रभाव से प्रभार संभाल लेंगे." यह फैसला अस्थाना के मंगलवार को सभी पर्यवेक्षी प्रभार से हटाए जाने के बाद आया है.

सरकार देश के प्रमुख जांच एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों के बीच युद्ध से नाराज दिख रही है जिसके बाद उनकी ओर से यह कार्रवाई की गई.आलोक वर्मा कीनियुक्ति सीबीआई निदेशक के रूप में दो साल के लिए हुई थी और उनका कार्यकाल इस साल दिसंबर में खत्म हो रहा है.सीबीआई ने मंगलवार को अपने उप पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया. देवेंद्र कुमार को सोमवार को रिकॉर्ड में फर्जीवाड़े के लिए गिरफ्तारकिया गया था. देवेंद्र ने यह फर्जीवाड़ा मांस निर्यातक मोईन कुरैशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ