Music

BRACKING

Loading...

कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की सूची जारी की शिवपुरी और कोलारस के नाम नहीं पोहरी से सुरेश राठ खेड़ा : जिले में ब्राह्मणों की अनदेखी दोनों पार्टियों को पढ़ सकती है भारी

पवन भार्गव एंटी करप्शन मनोज


 November 03, 2018  

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 155 प्रत्याशियों का ऐलान

पीसीसी चीफ कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की

    
शिवपुरी जिला में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी की  अनदेखी की दोनों पार्टियों को पढ़ सकती है भारी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिल्ली में पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में प्रदेश के  विधानसभा क्षेत्रों के लिए 155 नामों की घोषणा की गई है.  पीसीसी चीफ कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की.
कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वो 31 जुलाई से पहले अपनी पहली सूची जारी कर देगी. लेकिन एक-एक सीट और एक-एक नाम के लिए पार्टी में इतनी मारामारी थी कि  3 नवंबर को ये नाम तय हो पाए हैं. इससे पहले करीब महीने भर से स्क्रीनिंग कमेटी की लगातार मैराथन बैठकें हो रही थीं. लेकिन नेताओं के आपसी विरोध के कारण नाम तय नहीं हो पा रहे थे
सितंबर में भोपाल दौरे पर आए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में कहा था कि वो पैराशूट से उतरे यानि बाहरी कैंडिडेट को टिकट नहीं देंगे. टिकट बांटने में सिर्फ जीतने वाले कार्यकर्ता को ही तरजीह दी जाएगी. उसके बाद पार्टी ने सर्वे कराया और नेताओं से रायशुमारी भी की.
लहार गोविंद सिंह. डबरा इमरती देवी चाचौड़ा लक्ष्मण सिंह सेवड़ा घनश्याम सिंह सुमावली ऐ दल सिंह कंसाना राधौगढ़ जयवर्धन सिंह बिना शशीकुमार कथूरिया मुरैना रघुनाथ कंसाना ग्वालियर ग्रामीण मदन कुशवाह ग्वालियर पूर्व मुन्नालाल गोयल अटेर हेमंत कटारे मेहगांव ओ पी एस भदौरिया भितरवार लाखन सिंह भांडेर रक्षा सनोरिया बीना शशीकुमार कथूरिया अंबा कमलेश जाटव ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर करेरा जसवंत जाटव पोहरी सुरेश  राठ खेड़ा पिछोर के पी सिंह जोरा बनवारी लाल शर्मा दिमनी गिर्राज दंडोतिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ