Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव*पोहरी विधानसभा को लेकर मामला बिगड़ा, कैलाश कुशवाह के फार्म को लेकर आपत्ति*


Anticorruption news

11 November 2018

- *पिछले कई घंटे से एसडीएम नहीं सुना रहे हैं अपना निर्णय*

शिवपुरी।
पवन भार्गव ,✍️शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र को लेकर सोमवार समीक्षा के दौरान नाम निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान अभी तक यह निर्णय नहीं हो पाया है कि यहां पर कितने फार्म सही पाए गए हैं और कितने गलत। बताया जाता है कि दोपहर में बसपा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह के नाम निर्देशन पत्र को लेकर कुछ आपत्तियां आई हैं। इस आपत्ति के बाद बसपा प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र सही है या गलत इस को लेकर प्रशासन कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है। खासकर पोहरी एसडीएम और इस विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर पिछले कई घंटे से इस आपत्ति को लेकर मीडिया कर्मियों एवं अन्य लोगों को स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव देखा जा रहा है। कुल मिलाकर मामला फंस गया है और बसपा प्रत्याशी का फार्म सही है या गलत इस को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ