Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव *कांग्रेस के लोग तो झूठ की राजनीति करते हैं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव* *कोलारस विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न*

एंटी करप्शन न्यूज़

10 नवंबर 2018

पवन भार्गव ✍️✍️*कोलारस समाचार* आज विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन गोपाल जी गार्डन में किया गया जिसमें सेक्टर प्रभारी सह प्रभारी मतदान संयोजक बीएलओ टू मंडल कार्यकारिणी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी सहित जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस के लोग झूठ की राजनीति करते हैं इसकी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2004 में कहा कि इंडिया शाइनिंग कहां है मैं बताना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क फोरलेन हाईवे किसान क्रेडिट कार्ड फसल बीमा और अनेक योजनाएं अटल जी कि देन है आज आपके बीच राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो अपने चार साल के कार्यकाल में एक भी दिन अवकाश नहीं रहे यह सिर्फ भाजपा में ही संभव होता है आप जैसे कार्यकर्ताओं में वैसे ही शिवराज सिंह चौहान नरेंद्र मोदी जैसा कार्यकर्ता आज देश व प्रदेश की बागडोर संभाले हुए हैं भाजपा को विजय की ओर ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपने अपने मतदान केंद्र को मजबूत बनाकर करो बूथ जीत का अपना संकल्प पूरा करना है उक्त उदगार कोलारस विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए लोकसभा प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ता के समक्ष व्यक्त किया प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग संयोजक अरविंद कोठेकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कार्य को अंतिम रूप देने वाला कार्यकर्ता होता है और आप लोग एवं हम अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करने का संकल्प लें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  नरेंद्र  बिरथरे ने बूथ जीता चुनाव जीता के संकल्प को लेकर हमें भाजपा की चौथी बार सरकार बनाना है बूथ का संयोजक ही जीत की चाबी है भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ 15 दिन चुनाव में जुट जाएं आपके पास ऐसा प्रत्याशी है आपकी 5 साल सेवा करेगा इसके साथ ही मुकेश चौहान जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कल्याण सिंह यादव वासखेड़ा वाले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष धनपाल यादव विधायक प्रतिनिधि रामस्वरूप रावत  किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा रामजी लाल धाकड़ आदि ने भी संबोधित किया इस अवसर पर मंच पर  आसीन लोगों में जिला भाजपा के प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील रघुवंशी संगठन प्रभारी राजेश शर्मा जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव रामेश्वर लाल रावत किसान मोर्चा बलवीर सिंह चौहान नरेंद्र बिरथरे परमाल सिंह रघुवंशी रघुराज धाकड़ मोहराई पदम जैन बाबू सिंह चौहान विपिन खैमरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बंसल युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू राजावत युवा मोर्चा महामंत्री राम सरैया मीडिया प्रभारी कुलदीप धाकड़ सर्वेश शर्मा अजय रघुवंशी हरवीर धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

*बॉक्स*

*भाजपा का चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ*

भाजपा ने अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया जिसमें भाजपा प्रत्याशी रघुवंशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ देवी स्वरूप बिटिया कुमारी नेहा के कर कमलों से किया गया इस अवसर पर भाजपा के समस्त पदाधिकारी सहित जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे

*बॉक्स*

*शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी रघुवंशी ने किया जनसंपर्क*

भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन के समापन के उपरांत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कोलारस नगर में जनसंपर्क किया एवं घर घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की योजनाओं की जानकारी का लाभ जिन हितग्राहियों ने लिया है उनसे चर्चा की और नगर की जनता से आशीर्वाद लिया भाजपा प्रत्याशी को कोलारस नगर मे जनता का मिल रहा है भरपूर आशीर्वाद और जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों महिलाओं ने उनको भरपूर आशीर्वाद दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ