Music

BRACKING

Loading...

आखिर क्यों खपा हुये नेताजी?

"तिरक्षी नजर "

आखिर क्यों खपा हुये नेताजी?

             

कर... नाटक मतलब कर्नाटक के दो मर्तबा उप मुख्यमंत्री और सन् 2013 से 18 तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिद्दारमैया एक पब्वलिक प्रोग्राम इतने खफा क्यों हो गये कि गुस्से में आकर उनके विधायक बेटे की माइक लेकर शिकायत कर रही कांग्रेस नेत्री और पूर्व पंचायत उपाध्यक्ष जमाला से माईक छीनते हुये उसका दुप्पटा भी छीन लिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिद्दारमैया उस महिला नेत्री  के हाथों से जबर्दस्ती माईक छीनते हुये उसके दुप्पटे को छीन रहा है और उसे धमका रहे हैं और बलात कुर्सी पर धकेलते बिठा रहे हैं। मगर महिला के कुर्सी पर न बैठने पर उसको कार्यक्रम स्थल से बाहर धकेलते हुये दिखाई पढ़ रहे हैं। दरअसल गत दिवश सिद्दारमैया एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य के टी नगरसिपुरा गर्गेश्वर पहुंचे थे। इसी दौरान महिला ने माईक लेकर उनसे उनके विधायक बेटे डा. यतींद्र पर लोगों की समस्या न सुनने का आरोप लगाया। मगर सिद्दारमैया ने महिला की शिकायत को अनसुना कर दिया, इस पर महिला ने जोर-जोर से टेबिल बजाकर अपनी बात कहना शुरु कर दिया। बस फिर क्या था, नेताजी खपा हो गये और उनकी महिला से की गई बदतमीजी का वीडियो वायरल हो गया। दरअसल इन दिनों सिद्दारमैया, कांग्रेस और राज्य के सहयोगी दल के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी भाजपा के आपरेशन 'लोटस' से हलकान हैं। रोज-रोज खबर आ रही है कि भाजपा उनके विधायकों को तोड़ कर सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है।इसी चक्कर में सिद्दारमैया और कांग्रेस अपने विधायकों को बार-बार संभालने में लगी है। इधर कल राज्य के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने सिद्दारमैया के समर्थक मंत्री और विधायकों के सरकार विरोधी बयानों से खपा होकर कांग्रेस को पद छोड़ने की धमकी दे दी। पहले से ही आपरेशन 'लोटस' से हलकान सिद्दारमैया कुमारस्वामी की इस धमकी से गड़बड़ा गये और जल्दबाजी में महिला से यह अभद्रता कर बैठे। बहरहाल नेताजी की इस ओछीहरकतत से राजनीति बवाल शुरु हो गया है। कांग्रेस जहां परेशान है वही भाजपाई उसे घेर रहे हैं और सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछ रहे हैं कि इस बदतमीजी के लिए सिद्दारमैया के खिलाफ क्या कार्यवाही करेंगे? इधर महिला ने सिद्दारमैया को एक अच्छा नेता और राज्य का सफल मुख्यमंत्री बताते हुये उनसे मांफी मांगी की उसको ही जोर से और टेबिल ठोक कर अपनी बात नहीं कहनी चाहिए क्योंकि मेरा यह तरीका गलत था।

                  श्रीगोपाल गुप्ता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ