Music

BRACKING

Loading...

महिलाओं को निरोगी रखने हेतु स्वास्थ्य शिविर 22 अप्रैल तक लगाए जाएंगे

महिलाओं को निरोगी रखने हेतु स्वास्थ्य शिविर 22 अप्रैल तक लगाए जाएंगे
शिवपुरी | 25-फरवरी-2019
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के सहयोग से 25 फरवरी से 06 अप्रैल 2019 तक ग्रामस्तर एवं मलीन बस्तियों में महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ग्राम स्तरीय शिविरों में चिहिंत महिलाओं के लिए 12 अप्रैल से 22 अप्रैल 2019 तक विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाए जाएगें।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं, प्रजन्न आयु वर्ग की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं एवं वरिष्ठ आयु वर्ग की महिलाओं में स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उनकी समूचित जांच एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविरों के द्वारा महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को उत्पन्न करना है। इन महिला स्वास्थ्य शिविरों में 13 से 19 वर्ष तक कि बालिकायें जिनमें खून की कमी, माहवारी से संबंधित समस्या की पहचान एवं उपचार, गर्भवती महिलाओं में रक्त अल्पता एवं उच्च रक्तचाप, अन्य हाईरिस्क की पहचान एवं उपचार तथा ईलेक्टिव सीजर हेतु चिहांकित किया जाएगा। साथ ही अन्य वर्ग की महिलायें जिनमें उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, स्तन कैंसर, सरबाईकल कैंसर, ओरल कैंसर, बांझपन, स्त्री रोग संबंधी अन्य समस्याओं की पहचान एवं उपचार भी शामिल है। जिले में महिला स्वास्थ्य शिविरों के संचालन के लिए विकासखण्ड स्तरीय टीम गठित की जा चुकी है।
    जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.एस.चौहान ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर चिंहित किशोरी बालिकायें, गर्भवती महिलाए एवं अन्य वर्ग की महिलायें जो बीमारियों से पीड़ित है, उनका एएनएम द्वारा पंजीयन कर महिलाओं का वजन, बीपी, हिमोग्लोबिन, पिशाब की जांच, स्तर परीक्षण करके चिकित्सकों के पास भेजना एवं चिकित्सक द्वारा संपूर्ण परीक्षण के साथ एनेमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज एवं यौन जनित रोगों कि स्क्रीनिंग एवं उपचार किया जाएगा। श्री चौहान ने बताया कि विगत तीन वर्षों में महिला स्वास्थ्य शिविरों में रोशनी क्लीनिक में लगभग 26 महिलाए जो निःसंतान थी, वह संतान सुख को प्राप्त कर चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ