19 फरवरी 2019
थाना तेन्दुआ द्वारा हत्या के मामले के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना तेन्दुआ द्वारा हत्या के मामले के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिनांक 10.08.18 की रात्रि को ग्राम छर्च का सुरेश बाल्मीक ग्राम डेहरवारा में ज्ञानी बाल्मीक के घर पर आया था रात्रि में शराब पार्टी के दौरान विवाद होने पर ज्ञानी बाल्मीक व उसके लडके छोटू,विक्की एवं भाई सान्ता बाल्मीक द्वारा सुरेश बाल्मीक की गंभीर रूप से मारपीट कर दी गई थी और उसे उपचार हेतु झाँसी मेडीकल काॅलेज ले जाया गया था, जहाॅ पर सुरेश पुत्र जीवनलाल बाल्मीक उम्र 60 साल निवासी ग्राम छर्च की ईलाज के दौरान मुत्यु हो गई बाद पुलिस चैकी विश्वविद्यालय थाना नवाबाद झाँसी (उ.प्र) में मर्ग कायम हुआ एवं मृतक सुरेश का पीएम कराया गया, थाना नवाबाद झाँसी से उक्त घटना से संबंधित मर्ग डायरी असल कायमी हेतु प्राप्त होने पर थाना तेन्दुआ में असल मर्ग क्रमांक 22/18 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जाँच में लिया गया। जाँच के दौरान मामला मारपीट कर हत्या का पाया जाने से दिनांक 18.02.19 को अपराध क्रमांक 18/19 धारा 302,34 भादवि का आरोपीगण के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी फरार चल रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. विकास यादव को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी अभी ग्राम डेहरवारा में है सूचना पर से थाना प्रभारी तेंदुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.02.19 को मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपियों ज्ञानी पुत्र दौजा बाल्मीक उम्र 50 साल, सान्ता पुत्र दौजा बाल्मीक उम्र 35 साल, विक्की उर्फ विक्रम पुत्र ज्ञानी बाल्मीक उम्र 22 साल,छोटू उर्फ रंजीत पुत्र ज्ञानी बाल्मीक उम्र 19 साल निवासीगण ग्राम डेहरवारा थाना तेन्दुआ को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उन्होने शराब पार्टी में झगड़े को लेकर मारपीट करना स्वीकार किया जिससे मृतक सुरेश बाल्मीक की मौत हो गई।
इस घटना का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि विकास यादव, सउनि अशोक शर्मा,प्रआर. राकेश सेंगर,आरक्षक राजपाल माँझी,भग्गू भिलाला,असलम खाँन,विजय सेंगर और आर.चालक लाकेन्द्र झाला की सराहनीय भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ