दिनांक 22.11.18 कोे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति आई.टी.आई. मोड़ तरफ अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़े हंै सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि एैसे व्यक्ति0 जो हमारे शहर के युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहें है उक्त आरोपी किसी भी हालत में भागना नहीं चाहिए, तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मूझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के निर्देेशन में थाना प्रभारी देहात निरी. हरिचरण लाल प्रजापति के नेत्रृत्व में पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे तो वहाॅ दो व्यक्ति संदिग्ध खडे़ दिखे,संदेह होने पर पुलिस टीम उनकी ओर बड़ी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा गया, नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम सोहेल उर्फ सोबु पुत्र सत्तार खाँन उम्र 22 साल, सलमान पुत्र नसीर खाँन उम्र 24 साल निवासीगण सब्जी मण्डी के पीछे कुजड़ा गली पुरानी शिवपुरी का होना बताया तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से स्मैक 8 ग्राम कीमत लगभग 80000 रू का जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 37/19,एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
इस सराहनीय कार्य में पुलिस टीम उनि. अमित चतुर्वेदी,उनि. राघवेन्द्र यादव, आर.राहुल, रघुवीर सिंह,भगवानलाल की विशेष भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ