प्रदेश के सभी 97 हजार आँगनवाड़ी केन्द्र पर शाम 6.30 बजे केण्डल जलाकर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने भोपाल के अंकुर हाईस्कूल परिसर में स्थित आँगनवाड़ी केन्द्र में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों के साथ कैण्डल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
श्रीमती इमरती देवी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रीमती इमरती देवी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
0 टिप्पणियाँ