Music

BRACKING

Loading...

दतिया कांग्रेसियों ने किला चौक मैदान पर पुतला दहन कर की पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी।शहीद सैनिकों को मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

दतिया। ब्रेकिंग। सोनू साहू
16 फरवरी 2019 
दतिया, 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमला के विरोध में NSUI ने किया पाकिस्तान का पुतला दहन। कांग्रेसियों ने किला चौक मैदान पर पुतला दहन कर की  पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी।
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले से हर संगठन व वर्ग के लोगों में आक्रोश है। शनिवार को शहर सहित जिलेभर में लोगों ने अपने-अपने तरीके से विरोध किया। किसी ने पुतले दहन किए तो कई जगह लोगों ने व्यवसाय बंद रखे। जगह-जगह लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय किसान संघ ने गांधी चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया तो भाजपा ने आतंकवाद के पुतले को जूते मारे। कांग्रेस व कॉलेज में प्रबंधन ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए, शहीद सैनिकों को मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
गांधी चौराहे पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन
कांग्रेस ने गांधी चौराहा पर शहीदों को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुष्प अर्पित सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ