रबी फसलों के ई-उपार्जन के लिये पंजीयन 14 मार्च तक ।
दतिया | 07-मार्च-2019 रबी सीजन 2018-19 में केन्द्र सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत किसानों से चना, मसूर एवं सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ई-उपार्जन के लिये पंजीयन का कार्य 14 मार्च तक जारी रहेगा। पूर्व में पंजीयन की तारीख 9 मार्च नियत की गई थी।
प्रदेश में किसानों के पंजीयन का कार्य पिछली 13 फरवरी से शुरू किया गया है। पंजीयन तिथि बढ़ाये जाने के संबंध में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिला कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश जारी किये हैं।
प्रदेश में किसानों के पंजीयन का कार्य पिछली 13 फरवरी से शुरू किया गया है। पंजीयन तिथि बढ़ाये जाने के संबंध में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिला कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश जारी किये हैं।

0 टिप्पणियाँ