अवैध उत्खनन मामलें में बड़ौनकला सचिव निलंबित
17 डम्फरों पर 10 लाख 80 हजार का जुर्माना ।
दतिया न्यूज़/मोनू साहू
17 डम्फरों पर 10 लाख 80 हजार का जुर्माना ।
दतिया न्यूज़/मोनू साहू
दतिया | 09-मार्च-2019 बड़ौनकलां रेत खदान में छापामार कार्यवाही के दौरान 17 डम्फर अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़े गए थे। जिन पर 10 लाख 80 हजार रूपये का जुर्माना किया गया था। इसी प्रकारण में पंचायत सचिव श्री विश्वामित्र शर्मा की लापरवाही पाए जाने पर सीईओ जिला पंचायत श्री आशीष भार्गव द्वारा पंचायत सचिव श्री विश्वामित्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार द्वारा अपने प्रतिवेदन में बड़ौनकलां सचिव को अपने पद का दायित्व निर्वहन न करने का दोषी होने का प्रतिवेदन दिया था। कलेक्टर द्वारा अवैध उत्खनन परिवहन पर सख्त निगाह रखी जा रही है जो भी लापरवाही करेगा उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

0 टिप्पणियाँ