Music

BRACKING

Loading...

प्रदेश में अब तक 38 हजार करोड रूपये कृषकों का कर्ज हुआ माफ - श्रम मंत्री श्री सिसोदिया बमोरी में शासकीय महाविद्यालय इसी सत्र से उदयपुरी (तिलवाडा) में 60 करोड रूपये की लागत से निर्मित होगा श्रमिक विद्यालय, श्रम मंत्री श्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया द्वारा विभिन्‍न, कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

प्रदेश में अब तक 38 हजार करोड रूपये कृषकों का कर्ज हुआ माफ - श्रम मंत्री श्री सिसोदिया 
बमोरी में शासकीय महाविद्यालय इसी सत्र से उदयपुरी (तिलवाडा) में 60 करोड रूपये की लागत से निर्मित होगा श्रमिक विद्यालय, श्रम मंत्री श्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया द्वारा विभिन्‍न, कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण 



गुना | 09-मार्च-2019 श्रम मंत्री श्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों के 2 लाख रूपये तक के फसल ऋण जय किसान फसल ऋण माफी योजनान्‍तर्गत अब तक कृषकों का 38 हजार करोड रूपये का कर्ज माफ कर दिया है। शेष रहे कृषकों के ऋण भी माफ होंगे। प्रदेश के किसानों का 55 हजार करोड रूपये का फसल ऋण योजनान्‍तर्गत माफ होना है। श्रम मंत्री श्री सिसोदिया ने यह बात गत दिवस गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में कही।
    उन्‍होंने कहा कि बमोरी में शासकीय महाविद्यालय की नागरिकों की बहुत दिनों से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। बमोरी में नवीन शैक्षणिक सत्र से शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ होगा और भवन निर्माण भी होगा।
    भ्रमण के दौरान मंत्री श्री सिसोदिया ने ग्राम अमरो‍द में 88.79 लाख रूपये लागत से मुख्‍यमंत्री नल-जल प्रदाय योजनान्‍तर्गत निर्मित नल-जल योजना का शुभारंभ विद्युत पंप चालू कर किया एवं ग्रामीणों को नल-जल सप्‍लाई करने वाला बॉल्‍व भी खोला। बाद में ग्राम में पहुंचकर उन्‍होंनें ग्रामीणों से चर्चा की और नल का पानी पीकर उसका स्‍वाद भी लिया।

   भ्रमण के दौरान उन्‍होंने ग्राम पंचायत उदयपुरी (तिल्‍लीखेडा) में 60 करोड रूपये की लागत से निर्मित होने वाले श्रीमंत माधवराव सिंधिया श्रमिक आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि ग्रामीण अंचल तिलवाडा में बनने वाला श्रमिकों के बच्‍चों के लिए पूर्णत: नि:शुल्‍क पहली कक्षा से 12वीं तक हिन्‍दी एवं अंग्रजी माध्‍यम का ऐसा प्रथम श्रमिक आवासीय विद्यालय है। प्रदेश में ऐसे 6 श्रमिक आवासीय विद्यालयों का निर्माण श्रम मंत्रालय द्वारा कराया जा रहा है। उन्‍होंने भवन संनिर्माण के श्रमिकों को अपना पंजीयन कराने एवं शासकीय योजना का लाभ लेने की समझाईश भी दी। उन्‍होंने कहा कि रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से यहां कौशल उन्‍नयन केन्‍द्र भी प्रारंभ करने की मंशा है।
    इसके साथ ही उन्‍होंने प्रदेश के श्रम मंत्रालय द्वारा फतेहगढ में आई.टी.आई. खोलने की बात भी कही। उन्‍होंने श्रमिक आवासीय विद्यालय के निर्माण में स्‍थानीय लोगों को रोजगार देने तथा मशीनों से काम नही करने के निर्देश भी दिए। उन्‍होंने अच्‍छे कार्य करने वाले शासकीय सेवकों की प्रशंसा और गलत कार्य करने पर दण्डित किए जाने की बात भी कही।
 बमोरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मंत्री श्री सिसोदिया ने ग्राम आंकलोन में एक करोड रूपये लागत से निर्मित होने वाले निस्‍तारी तालाब का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस तालाब के निर्मित होने से ग्रामीणों को निस्‍तार हेतु पानी उपलब्‍ध होने के साथ-साथ लगभग 250 बीघा जमीन की सिंचित होगी। उन्‍होंने ग्राम आटाखेडी में 1.88 करोड रूपये से निर्मित होने वाले 33/11 के.वी. विद्युत उप केन्‍द्र, ग्राम बरोदिया में 1.93 करोड रूपये लागत से निर्मित होने वाले 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्‍द्र का भूमिपूजन किया तथा ग्राम ग्‍वारखेडा में 1.60 करोड लागत से निर्मित 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्‍द्र का लोकार्पण भी किया।
    भ्रमण के दौरान मंत्री श्री सिसोदिया का लड्डुओं एवं नारियल से तुलादान कर ग्रामीणों द्वारा स्‍वागत-अभिनंदन भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ