Music

BRACKING

Loading...

नारी, नारी का सहयोग कर राष्ट्र को सशक्त बनाये – सोहाने।

दतिया ब्रेकिंग/मोनू साहू
नारी, नारी का सहयोग कर राष्ट्र को सशक्त बनाये – सोहाने।
दतिया,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बचपन एवं एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 29 बी बटालियन की कमांडेंट सुश्री सविता सksहाने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही साथ ही विशिष्ट अतिथि मेडिकल कॉलेज की महिला रोग विभाग अध्यक्ष डाँ अमिता शर्मा रही ।कार्यक्रम की अध्यक्षता दंत चिकित्सक डाँ निशा भोज ने की ।मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए कमांडेंट सुश्री सविता सksहाने ने कहा की आज महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए जरूरत इस बात की है कि महिलाएं ही महिलाओं का सहारा बनकर उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करें तभी महिलाओं के लिए उन्नति के द्वार और आसानी से खोले जा सकते हैं एवं राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ अमिता शर्मा ने महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य की आवश्यकता पर जोर दिया ।उन्होने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के रहने पर ही महिलाएं समाज में अपना योगदान देने के लिए आगे आ सकती हैं ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ निशा भोज ने अपने अध्यक्षीय भाषण में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर देते हुए विद्यालय प्राचार्यk तृप्ति खरे को बधाई दी और विद्यालय के  उज्जवल  भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की ।कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की महिला अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । जिसमें श्रीमति बबीता यादव, श्रीमति अर्चना कुकरेजा एवं श्रीमति सपना यादव ने प्रथम पुरूस्कार प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से  विद्यालय की  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  के तौर पर कार्यरत  महिला सहायिकाओं का  सम्मान किया गया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य तृप्ति खरे ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ