Music

BRACKING

Loading...

जिला विकास समन्वय दिशा की बैठक 8 मार्च

जिला विकास समन्वय दिशा की बैठक 8 मार्च
दतिया | 07-मार्च-2019 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री आशीष भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति दिशा की बैठक आज 8 मार्च को दोपहर 12 बजे नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सांसद भिण्ड़-दतिया क्षेत्र के अलावा, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष, एनआरएलएम, एलडीएम, अधीक्षक पोस्ट ऑफिस, सरपंच बसई, उनाव, थरेट, भगुआपुरा एवं पण्ड़ोखर को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जिले के विभाग प्रमुख अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी लेकर बैठक में उपस्थित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ