मीजल्स रूबेला टीकाकरण आज
शिवपुरी, 02 मार्च 2019/ शिवपुरी जिले में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के लिए मीजल्स और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियां से बचाव के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मीजल्स रूबेला अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 03 मार्च एवं 04 मार्च 2019 को प्रातः 09 बजे से अपराह्न 03 बजे तक मीजल्स रूबेला टीकाकरण किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के 3626 शासकीय, अशासकीय स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों पर 5 लाख 27 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।

0 टिप्पणियाँ