Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रपिता के पंचायतीराज की कल्पना को पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने साकार किया-सांसद पंचायतीराज प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

राष्ट्रपिता के पंचायतीराज की कल्पना को पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने साकार किया-सांसद 
पंचायतीराज प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न 
शिवपुरी | 06-मार्च-2019 क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहा कि देश में प्रजातंत्र को मजबूत करना है, तो पंचायतराज व्यवस्था को मजबूत करना होगा। गांव में विकास के कार्यों के लिए ग्राम स्तर पर ग्रामीणों से और शहरी क्षेत्रों में वार्डवासियों से चर्चा कर विकास की योजनाएं बने। श्री सिंधिया ने उक्त आशय के विचार आज जिला मुख्यालय पर गांधी पार्क में पंचायतराज प्रतिनिधि सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला-बैजनाथ यादव ने की।
    सांसद श्री सिंधिया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारतवासी बड़े सौभाग्यशाली है, कि विश्व के सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश में जीवन यापन कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पंचायत राज्य की कल्पना को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी ने साकार किया।
    उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में पंचायतराज व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। देश, प्रदेश तथा ग्राम स्तर पर क्या कार्य लिए जाने है। इसके लिए अलग-अलग स्तरों पर योजनाये बनाना चाहिए। सांसद ने कहा कि उनका मानना है कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों को विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाना चाहिए। जबकि ग्राम एवं वार्ड के विकास की योजनाएं गांव एवं वार्डों में चौपालों में बैठकर लोगों के सुझाव, परामर्श एवं आवश्यकता को ध्यान में रखकर बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र को मजबूत करना है, तो ग्राम, जनपद एवं जिला पंचायत को मजबूत करना होगा।
    श्री सिंधिया ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने बचनपत्र के अनुसार पेंशन योजनाओं की राशि में वृद्धि कर अब वृद्धो, कल्याणियों, परित्याक्ताओं एवं दिव्यांगजनों के लिए मिलने वाली राशि में वृद्धि कर 600 रूपए प्रति हितग्राही की गई है, जो अप्रैल 2019 से मिलना शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जिला पंचायत अध्यक्ष को अब 50 लाख तक के कार्य स्वीकृत करने के अधिकार दिए गए है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण विकास एवं निर्माण कार्य नहीं किए है, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिससे पंचायत प्रतिनिधि गलत कार्य करने की हिम्मत न कर सके।
    जिला पंचायत की अध्यक्षता श्रीमती कमला-बैजनाथ यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतें मजबूत होंगी, तब देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। इसके लिए गांव के विकास के लिए सरपंचों को अधिक से अधिक अधिकार प्रदाय किए जाने चाहिए।
    कार्यक्रम को विधायक पोहरी श्री सुरेश राठखेड़ा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश राज्य पंचायतीराज संगठन के उपाध्यक्ष श्री रामवीर सिंह यादव, जनपद अध्यक्ष शिवपुरी श्री पारम सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य श्री बंटी रघुवंशी, सरपंच संघ के उपाध्यक्ष श्री रामबाबू शिवहरे आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर, वनमण्डलाधिकारी श्री लवित भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक ठाकुर, पूर्व विधायक श्री हरिवल्लभ शुक्ला, श्री गणेश गौतम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह सेंगर सहित बड़ी संख्या में पंचायत पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
    कार्यक्रम के शुरू में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन के आयोजन का मुख्य मकसद पंचायत अधिनियम में किए गए संशोधनों से पंचायत पदाधिकारियों को अवगत कराना है। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा एवं हेमलता चौधरी ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ