धन्यधरा भई भारत की, जाके पूत ने रक्त से पाव पखारे ।
देश भक्ति से ओतप्रोत भारतीयम् कार्यक्रम में शहीदों को याद किया
।
दतिया | 03-मार्च-2019 राष्ट्रप्रेम एवं शहीदों के बलिदान तथा सैनिकों के शौर्य व प्रदेश की जनता को राष्ट्रवाद की वास्तविक भावना से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रदेश के साथ जिले में भी भारतीयम् कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गहोई वाटिका में आयोजित किया गया। जिसमें गीतों व कविताओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति व द्रेश प्रेम की अलख जगाई गई तथा सैनिकों की शहादत को नमन् किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के प्रदेश की जनता के नाम शहीदों के सम्मान में संदेश का वाचन भी कलेक्टर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक सेवढ़ा श्री घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, कलेक्टर श्री आरपीएस जादौन के अलावा सर्वश्री सतेन्द्र खरे, श्रीराम शर्मा, मुरारी गुप्ता, गिर्राजशरण शुक्ल, टीएन चतुर्वेदी, महेश गुलवानी, सुरेश झा, भानू ठाकुर, अनूप पाठक, नरेन्द्र यादव, मंजूलता प्रजापति, सरनाम सिंह राजपूत, पातीराम फौजी, ललित शर्मा, एडीशनल कलेक्टर श्री टीएन सिंह, एडीशन एसपी श्री मंजीत सिंह चावला, संयुक्त कलेक्टर श्री विवेक रघुवंशी, एसडीएम दतिया श्री मनोज प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री ऋषिराज मिश्रा एवं श्री मनोज द्धिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री राजेश शर्मा एवं उनके दल द्वारा देश भक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में श्री राजेश शर्मा एवं उनके दल ने देश भक्तिपूर्ण संगीत प्रस्तुतियां दी। नन्हें बच्चे समीर ने देश भक्तिपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। श्री रवि भूषण खरे ने तुम्हारे हवाले वतन साथियों गीत की प्रस्तुति दी।देश भक्ति से ओतप्रोत भारतीयम् कार्यक्रम में शहीदों को याद किया
कार्यक्रम के प्रारंभ में कुमारी कनक रावत ने मॉ भारती की वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत श्री अरविन्द सेठी ने गंगा तेरा पानी है अमृत गीत प्रस्तुत किया। स्थानीय कवि और साहित्यकार श्री शैलेन्द्र बुघौलिया है धन्य धरा भई भारत की जाके पूत ने रक्त से पाव पखारे देश भक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की। श्री नवनीत शर्मा एवं श्री सुद्धांशु भट्ट ने हो जन्म दोबारा तो भारत वतन मिले गीत प्रस्तुत किया। आशू कवि श्री सिद्ध गुरू ने अपनी धरा पर लौटे अभिनंदन का वार-वार अभिनंदन देश भक्ति से ओत-प्रोत कवितायें प्रस्तुत की। श्री राजेन्द्र खेंगर ने मेरे कफन पर लिख देना जय हो हिन्दुस्तान कविता प्रस्तुत की। इसके बाद अंत में श्री संतोष श्रीवास्तव ने देश भक्तिपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


0 टिप्पणियाँ