राज्य जलवायु परिवर्तन ज्ञान प्रबंधन केन्द्र ।
दतिया | 07-मार्च-2019 राज्य शासन ने जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को देखते हुए प्रादेशिक स्तर पर कार्य करने के लिये पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) को स्टेट डेसिगनेटेड एजेंसी का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन विषय से संबंधित ज्ञान के प्रबंधन के लिये एप्को को राज्य जलवायु ज्ञान प्रबंधन नोडल एजेंसी का दायित्व भी सौंपा है।
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने राष्ट्रीय जलवायु ज्ञान प्रबंधन मिशन के अंतर्गत एप्को को राज्य इकाई के रूप में मान्यता प्रदान की है। प्रदेश में जलवायु परिवर्तन विषय पर वैज्ञानिक अध्ययन, मैदानी परियोजनाएँ एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जन-चेतना लाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ