बांरा शाहाबाद घाटी के पास बुधवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । पुलिस के अनुसार डेहरी बिशनबाडा निवासी हावजी २५ पुञ कैलाश भील पत्नी आशा २३ के साथ बाइक से समरानियां से कस्बाथाना के दुआ गांव जा रहा था इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई इससे दोनों गंभीर घायल हो गए ।
राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया
एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया । परंतु गंभीर होने पर दोनों को बांरा रेफर कर दिया । इस दौरान जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने हावजी को मृत घोषित कर दिया घायल आशा को भर्ती कर उपचार किया गया ।
अस्पताल चौकी कांस्टेबल सुकेश चौधरी ने बताया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया ।
गुरुवार सुबह शाहाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया
0 टिप्पणियाँ